मुंबई राकांपा अध्यक्ष सचिन अहीर शिवसेना में होंगे शामिल

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुंबई अध्यक्ष सचिन अहीर गुरुवार को सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल होंगे। यहां पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

परोक्ष रूप से इसकी जानकारी देते हुए अहीर ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि राजनीति में कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं और विधानसभा चुनावों से मुश्किल से दो महीने पहले वे अपनी योजनाओं को लेकर बहुत कष्ट में हैं।

वर्ली से विधायक अहीर (47) ने हालांकि कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के सपनों को पूरा करने में सहायता करने का मौका मिलने पर वे खुश हैं।

पूर्व मंत्री अहीर के शिवसेना में शामिल होने की घोषणा ठाकरे करेंगे। राकांपा के कई अन्य बड़े नेताओं के भी पार्टी छोड़ने की अटकलें हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493