मुंबई : रेलवे ओवरब्रिज में दरारें नजर आईं

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के अंधेरी में गोखले ब्रिज का एक हिस्सा अनाचक गिरने के एक दिन बाद बुधवार को ग्रांट रोड पर एक अन्य रेलवे ओवरब्रिज में दरारें नजर आईं।

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के अंधेरी में गोखले ब्रिज का एक हिस्सा अनाचक गिरने के एक दिन बाद बुधवार को ग्रांट रोड पर एक अन्य रेलवे ओवरब्रिज में दरारें नजर आईं।

मुंबई यातायात पुलिस ने घोषणा कर कहा कि पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) के ग्रांट रोड स्टेशन के पुल पर दरारें नजर आईं, सावधानी बरतते हुए यातायात को नाना चौक से केनेडी ब्रिज की ओर स्थानांतरित किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के ऊपरी सतह पर आज सुबह लंबी और बड़ी दरारें नजर आईँ।

इस बीच, गोखले ब्रिज के ढहे हिस्से के मलबे को हटाने और क्षतिग्रस्त रेल उपकरणों की मरम्मत के बाद आज डब्लूआर पर सामान्य उपनगरीय रेल सेवाओं को फिर से शुरू किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि मरम्मत के कारण पुल कुछ दिनों तक बंद रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493