मुंबई : ‘लंदन ठुमकदा’ के गायक का शव मिला

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘लंदन ठुमकदा’ के चर्चित गायक लाभ जंजुआ का शव गुरुवार सुबह गोरेगांव (पश्चिम) स्थित उनके आवास पर मिला।

गायक लाभ की नौकरानी जब घर पहुंची तो उन्हें गायक का शव उनके बेडरूम में मिला।

लाभ जंजुआ का शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल के लिए ले जाया गया है। वहीं पुलिस उनकी संदिग्ध हालात में हुई मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

लाभ ने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘देव डी’, ‘सिंह इज किंग’, ‘पार्टनर’, ‘क्वीन’ और ‘गर्म मसाला’ के लिए शानदार गाने गा चुके हैं।

लाभ ने अक्षय कुमार की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘सिंह इज किंग’ में भी अपने सुर का जादू चलाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493