स्वीडन : स्कूल पर हमला करने वाले को पुलिस ने गोली मारी (लीड-1)

स्टॉकहोम, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में गुरुवार को एक स्कूल में घुसकर तलवार से एक किशोर की जान लेने और चार विद्यार्थियों को घायल करने वाले नकाबपोश को पुलिस ने गोली मार दी।

‘बीबीसी’ के अनुसार, पुलिस ने कहा कि हमला क्रोनान स्कूल के कैफे में हुआ। इस स्कूल में 400 विद्यार्थी पढ़ते हैं।

पुलिस की गोली से घायल हुआ हमलावर अस्पताल में भर्ती है।

एनएएल अस्पताल के संचार प्रमुख निकलस कलैसन ने कहा कि घायल विद्यार्थियों में कोई भी बच्चा नहीं है।

उन्होंने कहा, “उनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।”

पुलिस ने स्वीडन की समाचार एजेंसी ‘टीटी’ को बताया कि पश्चिमी ट्रॉलहैटन शहर के स्कूल में ‘भ्रम की स्थिति’ है।

क्षेत्रीय पुलिस बल के अधिकारी स्टीफन गुस्ताफ्सन ने कहा, “कई लोग घायल हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493