मुंबई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 तीर्थयात्री मरे (लीड-1)

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में शनिवार सुबह पूर्वी फ्री-वे पर दक्षिण मुबई की ओर जा रही एक टैक्सी के अचानक पलट जाने से उसमें सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे हुई, जिससे सुबह के व्यस्त समय में प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर और शहर के अन्य भागों में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।

डोंगरी पुलिस के अनुसार, मारे गए सभी लोग एक दूसरे के सगे-संबधी थे, जिनमें तीन महिलाएं और एक नाबालिग लड़का तथा लड़की शामिल हैं। ये लोग सूरत से मुंबई तीर्थयात्रा पर आए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, वाहन जैसे ही वाडी बंदर इलाके में पहुंचा, फ्री-वे पर नियंत्रण खो दिया और एक खंभे से टकरा कर पलट गया, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई।

तीनों घायलों को इलाज के लिए सर जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया। डोंगरी थाने की पुलिस बाद में उनके बयान दर्ज करेगी।

मृतक लोग वर्मा परिवार के थे, जिनकी पहचान राज कुमार वर्मा (8), हरकेश (45), अंतरा(35), राजश्री (35), रागिनी (20) और आशा (12) के रूप में हुई है, जबकि घयलों में विनय और रवि शामिल हैं।

यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि गाड़ी कौन चला रहा था।

वर्मा परिवार गुजरात के सूरत से शहर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रा पर आया था और दुर्घटना तब हुई जब वे दक्षिण मुबई में स्थित मां मुंबा देवी के दर्शन करने जा रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493