मुंबई स्टेशन पर महिला शौचालय सुरक्षित सफाई व्यवस्था की ओर कदम : सोनम

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि यहां सेंट्रल स्टेशन पर पहले महिला शौचालय का खुलना महिलाओं के सफाई और सुरक्षित सफाई व्यवस्था के अधिकार की दिशा में एक और कदम है।

सोनम ने रविवार रात ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने नए शौचालय की तस्वीरें साझा कीं।

उन्होंने लिखा, “मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर पहला महिला शौचालय खोले जाने की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रही हूं। उम्मीद है कि यह हमारे देश की महिलाओं के स्वच्छ और सुरक्षित सफाई व्यवस्था के अधिकार की दिशा में एक और कदम है।”

हाल ही में अभिनेत्री की फिल्म ‘पैडमैन’ रिलीज हुई है, जो मासिक धर्म के मुद्दों और महिलाओं के लिए स्वच्छता से संबंधित है।

आर.बाल्की द्वारा निर्देशित ‘पैडमैन’ में अक्षय कुमार और राधिका आप्टे जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493