कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी, जम्मू में बारिश

जम्मू/श्रीनगर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। घाटी में सोमवार को मध्यम से भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने जम्मू एवं कश्मीर में दो महीने से जारी शुष्क मौसम के दौर को खत्म कर दिया।

जम्मू/श्रीनगर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। घाटी में सोमवार को मध्यम से भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने जम्मू एवं कश्मीर में दो महीने से जारी शुष्क मौसम के दौर को खत्म कर दिया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार तक बर्फबारी और बारिश के जारी रहने की संभावना है।

जम्मू एवं श्रीनगर राजमार्ग के बनिहाल सेक्टर में भारी बर्फबारी से सड़क पर यातायात बाधित हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

कश्मीर घाटी के लोग बर्फबारी से काफी खुश हैं क्योंकि बर्फबारी से ही पहाड़ों के बारहमासी जलाशय भरते हैं।

अधिकारियों ने घाटी के विभिन्न जिलों में आपात स्थितियों के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं।

आसमान पर बादल छाने के कारण समूचे राज्य के न्यूनतम तापमान में भी काफी सुधार हुआ है।

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य रहा। वहीं पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान क्रमश: शून्य से 0.1 डिग्री नीचे और शून्य से 4.6 डिग्री नीचे दर्ज हुआ।

राज्य में कारगिल कस्बा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। लेह में तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

जम्मू शहर में तापमान 10.5 डिग्री, कटरा में 7.6 डिग्री, बटोटे में 1.3 डिग्री, बनिहाल में 0.2 डिग्री, भदरवाह में 0.4 डिग्री और उधमपुर में तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493