नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता मुकुल रॉय ने बुधवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू को सौंपा।
रॉय के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने नायडू से इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है।
सूत्र ने कहा कि वह बाद में मीडिया को पार्टी छोड़ने के कारणों को बताएंगे। रॉय पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath