मुकेश अंबानी ने केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन किए

देहरादून, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने सोमवार को उत्तराखंड में केदारनाथ व बद्रीनाथ मंदिरों के दर्शन किए और अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी का कार्ड देवाताओं को अर्पित किया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक को हेलीपैड से बद्रीनाथ मंदिर का एक किलोमीटर से ज्यादा का सफर पैदल ही तय करना पड़ा क्योंकि बर्फबारी के बाद सड़क फिसलन भरी हो गई थी।

मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन, मंदिर प्रमुख बी.डी. सिंह और अन्य रिलायंस अधिकारियों के साथ पहुंचे थे।

एक अधिकारी ने कहा कि अंबानी बाद में केदारनाथ मंदिर पहुंचे और एक घंटे से ज्यादा देर तक प्रार्थना की। उन्होंने बाबा केदार को भी शादी का कार्ड अर्पित किया और मंदिर कोष में 51 लाख रुपये दान किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493