मुक्केबाजी : शम्मा, प्राभनोर जूनियर मुक्केबाजी राष्ट्रीय चैम्पिनशिप के अगले दौर में

रोहतक (हरियाणा), 7 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा की याशी शम्मा ने 60 किलोग्राम भारवर्ग और पंजाब की प्राभनोर ने 63 किलोग्राम भारवर्ग में मंगलवार को क्रमश: अरुणाचल की किशन लंगु और महाराष्ट्र की वैशाली को मात देते हुए यहां साई राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी में खेले जी रही पहली जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के अगले दौर में जगह बना ली है।

60 किलोग्राम भारवर्ग में शम्मा ने शुरुआत से रिंग में अपना बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की अपनी विपक्षी पर शुरुआत से ही दबाव बनाया। उ्न्होंने अपने जैब और हुक से लांगु को परेशान किया और इसी कारण रेफरी ने मुकबाला बीच में रोक दिया और दूसरे राउंड में ही शम्मा को विजेता घोषित कर दिया।

प्राभनोर को भी जीत हासिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। पहले राउंड में ही रेफरी ने मुकाबला रोक दिया। वैशाली प्राभनोर के पंच झेल नहीं पा रही थीं और इसे देखते हुए रेफरी ने मुकाबला रोक दिया।

66 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में हरियाणा की दीप्ती ने अपनी केरल की विपक्षी के खिलाफ अच्छी दूरी बनाए रखी। उन्होंने अपनी विपक्षी पर दबाव बनाया और रेफरी ने तीसरे राउंड के शुरुआती मिनटों में ही मुकाबला रोकते हुए उन्हें विजेता घोषित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493