दिल्ली : व्यापारी गगन धवन की ईडी हिरासत बढ़ी

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को व्यापारी गगन धवन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी।

गगन धवन को 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े होने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ शर्मा धवन की हिरासत अवधि तब बढ़ाई, जब ईडी की सात दिनों की हिरासत समाप्त होने पर उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया।

जांच एजेंसी ने दस्तावेजों से आरोपी का सामना कराए जाने की बात कहते हुए हिरासत बढ़ाने की मांग की थी।

धवन को धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दक्षिणी दिल्ली के उनके आवास से एक नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। धवन संदेसरा ग्रुप के 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी मामले में लिप्त हैं।

ईडी का आरोप है कि धवन ने संपत्तियों की खरीद व फर्जी कंपनियों में धन की हेराफेरी की है।

ईडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा स्टर्लिग बॉयोटेक व इसके निदेशकों के खिलाफ एक मामला दर्ज करने के बाद धनशोधन का एक मामला दर्ज किया। स्टर्लिग बॉयोटेक के निदेशकों में चेतन जयंतीलाल संदेसारा, दीप्ति चेतन संदेसारा, राजूभूषण ओमप्रकाश दीक्षित, नितिन जयंतीलाल संदेसारा व विलास जोशी व कई दूसरे शामिल हैं, जो बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493