न्यूयार्क, 9 मार्च (आईएएनएस)। महान मुक्केबाज मुहम्मद अली सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। वह कुछ समय से बीमार चल रहे हैं।
अली ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जो तीन महीने में उनका दूसरा पोस्ट है।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, अली ने पिछली ट्वीट में अपनी छोटी बेटी लैला अली की सराहना की थी, जो अब टीवी पर बॉक्सिंग विशेषज्ञ हैं।
अली ने लिखा, “मेरी प्यारी बेटी लैला अली पर मुझे गर्व है। वह एनबीसी प्रीमियर बॉक्सिंग चैंपियंस की पहली महिला बॉक्सिंग विशेषज्ञ है।”
अली को दिसंबर 2014 में न्यूमोनिया के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आखिरी बार सार्वजनिक रूप से सितंबर 2014 में मुहम्मद अली ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्डस समारोह में देखा गया था।
dharmpath.com dharmpath