भोपाल-मुख्यमंत्री कमलनाथ खंडवा में इंदिरा सागर बांध के पास हनुवंतिया में आज चौथे जल महोत्सव की शुरुआत करेंगे. एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन में पर्यटकों के लिए 104 लग्जरी टेंट सिटी बनाई गई हैं.जल महोत्सव में वॉटर स्पोर्ट्स के साथ ही रोमांचक साहसिक खेल-गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी.महोत्सव के दौरान प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को दिखाने वाले कई कार्यक्रम होंगे.इंदिरा सागर बांध एशिया का दूसरा सबसे बड़ा मानव निर्मित जलाशय है.
dharmpath.com dharmpath