मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन वीर सपूतों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है। उन्हांने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अखनूर सेक्टर के परगवाल इलाके में पाकिस्तानी जवानों ने देर रात करीब 1:15 बजे गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें अग्रिम चौकियों की हिफाजत में लगे एएसआई सत्य नारायण यादव और कांस्टेबल विजय कुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493