मुख्यमंत्री ने पश्चिमी ओडिशा पर शाह के आरोप को खारिज किया

भुवनेश्वर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा उन पर लगाए गए राज्य के पश्चिमी भाग की अनदेखी करने के आरोपों को शुक्रवार को खारिज कर दिया।

पटनायक ने संवाददाताओं से कहा, “मेरी सरकार ने पश्चिमी ओडिशा को कभी नजरंदाज नहीं किया क्योंकि मेरी सरकार में संपूर्ण राज्य का विकास सुनिश्चित किया गया है।”

उन्होंने शाह की इस बात का भी मखौल उड़ाया कि ओडिशा में 2019 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कुल 147 सीटों में से भाजपा 120 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष ने कहा, “इस दावे में मुझे कुछ भी ठोस आधार नहीं दिख रहा है।”

गुरुवार को बोलंगीर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था कि भाजपा ओडिशा विधानसभा चुनावों में त्रिपुरा से भी बड़ी जीत हासिल करेगी।

शाह ने बीजद सरकार पर पश्चिमी ओडिशा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में असफलता का आरोप लगाकर बीजद सरकार की निंदा की थी।

शाह ने कहा था, “अगर 18 साल राज करने के बाद भी एक सरकार अपने राज्य के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं करा सकती उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493