मुख्यमंत्री ममता ने की काली पूजा

कोलकाता, 7 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को यहां अपने आवास पर काली पूजा आयोजित की और अतिथियों को प्रसाद वितरित किए।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता के घर पर सुबह से चहल-पहल थी, और हरीश चटर्जी मार्ग पर स्थित उनके आवास के दरवाजे आम जनता के लिए खुले हुए थे।

बनर्जी 1978 से ही कालीघाट इलाके में स्थित अपने आवास पर काली पूजा आयोजित कर रही हैं, जब वह कांग्रेस की एक छात्रनेता थीं।

हजारों की संख्या में तृणमूल समर्थक और आम नागरिक एक मंजिले मकान के आंगन में काली पूजा देखने और पार्टी प्रमुख ममता की एक झलक पाने के लिए बुधवार को दिनभर यहां पहुंचते रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493