मुख्यमंत्री योगी, केशव, सुनील बसंल ने वोट डालने की अपील की

लखनऊ, 19 मई(आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में अधिक मतदान के लिए सियासी दिग्गजों ने रविवार को ट्विटर के जरिए वोट डालने की अपील की है।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “मां दुर्गा का सप्तम रूप हैं मां कालरात्रि, जिसके बाद मां महागौरी के शुभ्र स्वरूप का दर्शन होता है। लोकतंत्र के महाकुंभ का आज 7वां चरण है और इसके बाद 23 को लोकतंत्र के शुभ्र स्वरूप का दर्शन होगा। श्रेष्ठ और सशक्त भारत के निर्माण लिए मतदान अवश्य करें। याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान।”

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लिखा, “आपके एक वोट में देश को बदलने की ताकत है, इसलिए जिसकी नीतियां, नीयत और नेतृत्व देश के लिए हितकारी है, जिसका चरित्र पवित्र है, उसी को वोट दें।”

भाजपा के संगठन महांमत्री सुनील बंसल ने लिखा, “नए भारत बढ़ते भारत, विकसित भारत के लिए मतदान जरूर करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493