लखनऊ, 30 दिसम्बर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने रविवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनी।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने गांव, गरीब, महिलाओं, देश के विकास व उपलब्धियों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री का यह 51वां संस्करण था। इसके लिए राज्य सरकार के मंत्री और प्रमुख नेताओं की ड्यूटी लगाई गई थी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास कालिदास मार्ग पर थे तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने महोना रोड, इटौंजा (लखनऊ) व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने इंडस्ट्रीयल कॉलेज बांसमंडी (लखनऊ) में इस कार्यक्रम को सुना।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने, झलवा (प्रयागराज) और डॉ. दिनेश शर्मा, बजरिया पार्क, निशातगंज (लखनऊ) में मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया।
dharmpath.com dharmpath