महेश पृथ्वानी व उनके साथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज की अपनी वार्ता में कुपोषण मुक्ति के लिए अपनी सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से जानकारी दी, जो काफी पसंद आई।
ग्राम सेरीखेड़ी निवासी शिव प्रसाद प्रधान ने कहा कि वह रेडियो के पुराने श्रोता हैं। मुख्यमंत्री आकाशवाणी के माध्यम से प्रदेश के गरीबों की सुध ले रहे हैं। यह उनका सराहनीय प्रयास है।
अंवति विहार निवासी अमितेश तिवारी ने स्वच्छता विषय को भी वार्ता में शामिल करने का सुझाव दिया। वहीं, मोहन मिले ने कहा कि मुख्यमंत्री से सीधे बात करने के लिए आकाशावाणी की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किया जाना चाहिए।
इस दौरान राधेश्याम शर्मा, हरविंदर सलूजा, विकास चौधरी, अमित गुप्ता, संजीव गोयल, मनोज सोनी, मुकेश छाबड़िया, मीराज केशर आलोक राय और शीबू जॉन ने भी रमन के गोठ सुने।
ग्यारह सौ वर्ष पुराने मंदिर परिसर में रमन के गोठ :
राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र के अंतर्गत महामाया मंदिर वार्ड स्थित ब्रम्हपुरी में लगभग ग्यारह सौ वर्ष पुराने विरंचिनारायण एवं नरसिंहनाथ मंदिर के प्रांगण में रविवार सुबह बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की रेडियो वार्ता रमन के गोठ सुनने उत्साह पूर्वक एकत्र हुए।
पुरानी बस्ती निवासी नितिन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हित में ब्याज माफ करने और राहत राशि देने का जो निर्णय लिया गया है वह प्रसंशनीय है।
ब्रम्हपुरी स्थित नौवीं शताब्दी के विरंचिनारायण एवं नरसिंहनाथ मंदिर के महंत देवदास का कहना है कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाएं अच्छी हैं, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और विश्व में अपनी पहचान बनाता जा रहा है।
कोचिंग सेंटर में रमन के गोठ :
राजधानी रायपुर में संचालित एक कोचिंग सेंटर के युवाओं ने बड़े उत्साह से रमन के गोठ कार्यक्रम को सुना। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं ने कहा कि कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा।
कोचिंग में पढ़ रहे छात्र दिनेश वर्मा, प्रज्ञा कुमार नामदेव, विनोद साहू, मंजीत बंजारे, राणा सिंह राजपूत, रौशनी बंछोर और आदित्य ठावरे ने कहा कि कार्यक्रम को सुनकर उनका काफी ज्ञानवर्धन हुआ है। उन्हें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, आंगनवाड़ी गुणवत्ता उन्नयन अभियान, किसान मितान केंद्र, किसान संगवारी केंद्र की जानकारी मिली, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सहायक होगा।
dharmpath.com dharmpath