भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की गरीब एवं मध्यम परिवार की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिये लागू की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति अपार उत्साह देखने को मिला है। योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक एक करोड़ 25 लाख 23 हजार 437 बहनें योजना में अपना पंजीयन करा चुकी हैं। प्राप्त आवेदनों की अनंतिम सूची 1 मई को सभी ग्राम पंचायत एवं वार्ड कार्यालयों में चस्पा की जायेगी।
dharmpath.com dharmpath