मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान नरसिंह जयंती पर पूजा-अर्चना की

भोपाल :  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान और पुत्र श्री कार्तिकेय चौहान के साथ भगवान नरसिंह जयंती पर श्यामला हिल्स में श्री दादाजी धूनी वाला दरबार स्थित भगवान नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान नरसिंह से प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि और कल्याण की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान नरसिंह, भगवान विष्णु के अवतार हैं। भगवान नरसिंह शक्ति एवं पराक्रम के देवता हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493