Bhopal-मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में ‘विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका’ पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
dharmpath.com dharmpath