मुख्यमंत्री श्री चौहान 16 जून को करेंगे अभियान का शुभारंभ

4906-300x18921भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनहित के विषयों से जुड़े अभियान की सफलता में सरकार और जनता दोनों का परस्पर सहयोग जरूरी है। प्रदेश में चलने वाले जन अभियान से लोगों को सीधे जोड़ने का तंत्र विकसित किया जायेगा। श्री चौहान आज यहाँ स्कूल चलें हम अभियान के संबंध में जन अभियान परिषद के सदस्यों से चर्चा कर रहे थे।

श्री चौहान ने स्कूल चलें हम अभियान में जन अभियान परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि इस अभियान से हर नागरिक का जुड़ना जरूरी है। यह सरकार नहीं बल्कि समाज का अभियान है। उन्होंने कहा कि कम से कम पाँच लाख प्रेरक इस अभियान से जुड़ना चाहिये। इससे समाज का एक बड़ा तबका इस अभियान से सीधे जुड़ जायेगा। ज्ञात हो कि अब तक इस अभियान से लगभग एक लाख प्रेरक जुड़ चुके हैं।

श्री चौहान ने कहा कि घुमक्कड़ जातियों , अनाथ बच्चों, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और जनजातीय समुदाय के बच्चों को स्कूल में दाखिले के लिये विशेष प्रयासों की जरूरत है। इन बच्चों के परिवारों को लगातार परामर्श देना होगा। जिन बच्चों के परिवार काम के लिये पलायन करते हैं उन बच्चों के लिये अस्थाई होस्टल की सुविधा भी जुटानी होगी। उन्होंने कहा कि केवल बच्चों का दाखिला करवाने तक यह अभियान सीमित नहीं रहना चाहिये। हर बच्चा 12 वीं तक की शिक्षा अनिवार्य रूप से लें, शिक्षण की गुणवत्ता बनी रहे और शिक्षकों की उपस्थिति सौ प्रतिशत हो इसका ध्यान रखना भी जरूरी है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493