रूस के उपप्रधानमन्त्री भारत की यात्रा करेंगे

9flag_india_009रूस के उपप्रधानमन्त्री दिमित्री रगोज़िन एक महीने के भीतर-भीतर भारत की कामकाज़ी यात्रा करेंगे और भारत की नई विदेशमन्त्री सुषमा स्वराज से मुलाक़ात करेंगे। यह जानकारी भारत में रूस के राजदूत अलेक्सान्दर कदाकिन ने दी है।

नई सरकार के साथ दुपक्षीय सम्पकों की बात करते हुए कदाकिन ने कहा कि रूस का मानना है कि भारत के साथ रूस के रिश्ते और गहरे व व्यापक बनेंगे। भारत के साथ रणनीतिक सहयोग और मज़बूत होगा तथा एटमी क्षेत्र में सहयोग सहित हमारी योजनाएँ दूर तक जाने की हैं।

अलेक्सान्दर कदाकिन ने रूस के उपप्रधानमन्त्री की भारत-यात्रा की कोई निश्चित तिथि नहीं बताई है। लेकिन भारत के विदेश मन्त्रालय के सूत्रों का कहना है कि 18 जून को दिमित्री रगोज़िन भारत पहुँचेंगे। सूत्र ने बताया कि रगोज़िन शायद प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी शिष्टाचार मुलाक़ात करेंगे और रक्षा मन्त्री अरुण जेतली से भी मिलेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493