मुख्य निर्वाचन आयुक्त 7 अगस्त को पटना पहुंचेंगे

पटना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ़ नसीम जैदी के नेतृत्व निर्वाचन आयोग का एक दल दो दिवसीय दौरे पर सात अगस्त को पटना पहुंचेगा। माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग के दल के इस दौरे के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।

राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि निर्वाचन आयोग का दल बिहार दौरे के दौरान चुनाव की अब तक की तैयारी की समीक्षा करेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, सात अगस्त को निर्वाचन आयोग का दल बिहार के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी शिकायतें और सुझाव सुनेगा। आठ अगस्त को निर्वाचन आयोग का दल राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करेगा।

इस बैठक में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493