मुगल गार्डन आम लोगों के लिए 6 मार्च तक खुला रहेगा

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन 6 मार्च तक आम जनता के लिए सुबह 09.30 बजे से शाम 04.00 बजे तक खुला रहेगा। 2 मार्च होली के उपलक्ष्य में मुगल गार्डन आम जनता के लिए बंद रहेगा।

राष्ट्रपति भवन में 10 से 11 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन शिखर सम्मेलन आयोजन के कारण पूर्व में निर्धारित तिथि से पहले मुगल गार्डन को आम जनता के दर्शनों के लिए बंद किया जा रहा है।

आम जनता के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति संपदा के गेट संख्या 35 से होगी, जहां नॉर्थ एवेन्यू राष्ट्रपति भवन की सीमा से मिलती है।

मुगल गार्डन 7 मार्च को 09.30 बजे से शाम 04.00 बजे तक किसानों, दिव्यांगों, रक्षा/अर्ध सैन्य बलों तथा दिल्ली पुलिस कर्मियों जैसे विशेष दर्शक वर्ग के लिए खुला रहेगा। इनके लिए प्रवेश और निकास गेट संख्या 35 से होगा।

स्पर्श और सुगंधीय उद्यान 7 मार्च को 11 बजे से 4 बजे तक दृष्टि बाधित लोगों के लिए खुला रहेगा। प्रवेश और निकास चर्च रोड (नॉर्थ एवेन्यू से आगे) स्थित गेट संख्या 12 से होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493