मुझसे ‘नरेंद्र मोदी एप’ के जरिए जुड़ें : मोदी

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से कहा कि वे उनसे जुड़ने के लिए ‘नरेंद्र मोदी एप’ को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करें।

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से कहा कि वे उनसे जुड़ने के लिए ‘नरेंद्र मोदी एप’ को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करें।

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने कहा, “नरेंद्र मोदी मोबाइल एप के जरिए हम एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। यह बताते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है कि लोग मुझे कई सकारात्मक घटनाओं के बारे में जानकारी देते हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “हर नागरिक अपने मोबाइल फोन पर नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड कर मुझसे जुड़ सकता है। मैं आपसे जुड़ने की अपील करता हूं। मैं सवा अरब लोगों तक पहुंचना चाहता हूं। आपकी मदद के बगैर मैं उन तक कैसे पहुंच सकता हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493