मुझे अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के प्रस्ताव मिले : फेरेना वजीर

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। ‘एयरलिफ्ट’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री फेरेना वजीर ने बताया कि उन्हें दो अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के प्रस्ताव मिले हैं।

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। ‘एयरलिफ्ट’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री फेरेना वजीर ने बताया कि उन्हें दो अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के प्रस्ताव मिले हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह हॉलीवुड में किस्मत आजमाने जा रही हैं, फेरेना ने आईएएनएस से कहा, “मैं पहले ही पश्चिम में लघु फिल्मों की शूटिंग कर रही हूं, जिसने फेस्टिवल सर्किट्स पर पुरस्कार जीते। मुझे दो अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।”

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें हिंदी सीखने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी।

उन्होंने कहा, “भाग्यशाली हूं कि मुझे हिंदी सीखने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ी। मैं उर्दू बोलते हुए बड़ी हुई हूं। मैंने हमेशा डबिंग भी खुद की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493