मोदी तंजानिया में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे (लीड-1)

दार-अस-सलाम, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को तंजानिया में भव्य स्वागत किया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “भव्य स्वागत। प्रधानमंत्री मोदी और तंजानिया के प्रधानमंत्री के बीच दार-अस-सलाम में द्विपक्षीय वार्ता।”

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत।”

मोदी चार देशों की यात्रा के तहत दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के बाद शनिवार को तंजानिया पहुंचे थे।

स्वरूप ने ट्वीट कर कहा “डरबन से दार-अस-सलाम। प्रधानमंत्री मोदी अफ्रीकी यात्रा के तीसरे चरण के तहत शनिवार देर रात तंजानिया पहुंचे।”

मोदी रविवार को तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इस दौरान मोदी ‘सोलर ममाज’ नामक महिलाओं के एक समूह से भी मुलाकात करेंगे।

‘सोलर ममाज’ विकासशील देशों की महिलाओं का एक समूह है, जिन्होंने राजस्थान के अजमेर के पास तिलोनिया में बेयरफुट कॉलेज से सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्रशिक्षण हासिल किया है।

मोदी तंजानिया में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। यहां लगभग 50,000 भारतीय रहते हैं।

इसके बाद मोदी रविवार शाम को केन्या के लिए रवाना हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493