मुझे कैंसर नहीं है : जेनेट जैक्सन

लॉस एंजेलिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका जेनेट जैक्सन ने उन सभी अफवाहों का खंडन किया, जिनमें उन्हें कैंसर होने की बात कही गई थी।

लॉस एंजेलिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका जेनेट जैक्सन ने उन सभी अफवाहों का खंडन किया, जिनमें उन्हें कैंसर होने की बात कही गई थी।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, गायिका ने बुधवार को ट्विटर पर आधिकारिक तौर से इन अफवाहों का खंडन किया।

गायिका ने स्पष्ट किया कि वह स्वस्थ हैं और वीडियो गीत ‘द ग्रेट फॉरेवर’ का हिस्सा हैं।

जेनेट ने कहा, “जो भी आपने सुना है वे सभी अफवाहें गलत हैं। मुझे कैंसर नहीं है। मैं सही हो रही हूं। मेरे डॉक्टरों ने मेरे संगीत कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। इसका शेड्यूल यूरोप में है और वादा करती हूं कि स्थगित शो के समय में परिवर्तन किया जाएगा। आपकी प्रार्थना और प्यार के लिए धन्यवाद।”

उल्लेखनीय है कि जेनेट ने 25 दिसंबर को घोषणा की थी कि वह सर्जरी के लिए चार साल में अपना पहली बार अपना दौरा स्थगित कर रही हैं।

संगीत समारोह की दोबारा तारीखों की घोषणा होना बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493