मुझे टीओपी छोड़ना पड़ सकता है : शॉट पुटर इंद्रजीत

कोलकाता, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। मौजूदा एशियाई शॉट पुट चैम्पियन इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार ्र ो कहा कि अगर रियो ओलम्पिक के लिए उन्हें सरकार से जरूरी सहयोग और फंडिंग नहीं मिली तो वह टारगेट ओलम्पिक पोडियम (टीओपी) स्कीम से अपना नाम वापस ले लेंगे।

55वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे इंद्रजीत ने कहा, “बीते कुछ महीनों से मैं लगातार खेल मंत्रालय के सम्पर्क में हूं। मुझे विदेश में अभ्यास के लिए 30 लाख रुपये की जरूरत है लेकिन यह मदद मुझे नहीं दी जा रही है। उनका कहना है कि मेरे कोच मेरे साथ विदेश नहीं जा सकेंगे। अब उनके बगैर मैं अभ्यास कैसे करूंगा। ऐसे में मुझे बाध्य होकर टीओपी छोड़ना पड़ सकता है।”

विश्व विश्वविद्यालय खेल चैम्पियन इंद्रजीत ने कहा कि वह रियो में जाकर खुद को साबित करना चाहते हैं देश के लिए पदक जीतना चाहते हैं। इंद्रजीत के मुताबिक वह अमेरिका में प्रशिक्षण लेना चाहते हैं।

बकौल इंद्रजीत, “मैं रियो से पहले खुद को साबित करना चाहता हूं। मैं देखना चाहता हूं कि मैं इस अयोजन के लिए किस तरह की तैयारी कर सकता हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493