मुझ पर और मेरी बहनों पर फिल्म बनाना बढ़िया रहेगा : आलिया

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि उन पर व उनकी दोनों बहनों की जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाना बढ़िया रहेगा।

आलिया ने एक बयान में कहा, “अगर भट्ट बहनों पर एक फिल्म बनाई जाए तो यह बहुत बढ़िया कहानी होगी। हम तीनों बहनें-मैं, शाहीन और पूजा बहुत धांसू व बिल्कुल अलग-अलग शख्सियत हैं, ऐसे में जब हमें मिलाया जाएगा तो यह बहुत मजेदार होगा। फिल्म की शैली ड्रामा व हास्य वाली होगी।”

अपनी आगामी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं आलिया ने टेलीविजन शो ‘यार मेरा सुपरस्टार’ पर अपने परिवार के बारे में बात की।

उन्होंने बताया कि उनका परिवार अपने विचारों व ख्यालों को बेबाकी से व्यक्त करने में यकीन रखता है।

आलिया ने कहा, “हम बहुत जोर से बात करते हैं। हम मन की बात बता देने वाले और मनमौजी हैं। हम अगर बात कर रहे हों, तो उसमें खुशी, ठहाका और कई भाव शामिल होंगे। हमारी बातचीत में उतार-चढ़ाव आता है, इस तरह हम पूरी तरह पागल हैं।”

आलिया की ‘कपूर एंड सन्स’ 18 मार्च को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493