मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर कमांडर व 2 कश्मीरी आतंकवादी ढेर (लीड-2)

श्रीनगर, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में 18 घंटे तक चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक पाकिस्तानी कमांडर और दो कश्मीरी आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।

मुजगुंड इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया जिसके बाद दोनों ओर से 18 घंटों तक मुठभेड़ जारी रही। शनिवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी मुठभेड़ स्थल पर अपना स्थान बदलकर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर रहे थे, इसलिए मुठभेड़ कई घंटे तक खिंच गई।

इस अभियान के दौरान चार रिहायशी घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मुठभेड़ खत्म होने के बाद रविवार को नागरिकों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं हैं। प्रशासन ने श्रीनगर जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493