श्रीनगर, 28 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक हिजबुल सरगना मारा गया।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “समीर वानी की पहचान शीर्ष स्थानीय हिजबुल सरगना के रूप में हुई है।”
सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी गुट के नागरी गांव में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद एक घर को चारों ओर से घेर लिया था।
अधिकारी ने कहा, “मुठभेड़ अब भी जारी है। आतंकवादियों के भागने के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath