मुद्रा बाजार में स्थिरता के लिए जापान ने सुझाए कदम

टोक्यो, 12 फरवरी (आईएएनएस)। जापान सरकार ने शुक्रवार को मुद्रा विनिमय दर में स्थिरता लाने के लिए संभावित कदमों पर एक चर्चा का प्रस्ताव रखा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वैश्विक मुद्रा विनिमय बाजार में कायम अनिश्चितता और दुनिया के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट की पृष्ठभूमि में जापान के वित्तमंत्री तारो आसो ने कहा कि प्रमुख आर्थिक शक्तियों के बीच सहयोग बढ़ाना आवश्यक है।

आसो ने कहा कि जापान इस तरह के सहयोग की नीत पर आगामी जी-20 सम्मेलन में चर्चा करना चाहेगा। शंघाई में 26-27 फरवरी को जी-20 देशों के वित्तमंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों का सम्मेलन होने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493