विदेश में दक्षिण कोरिया का निवेश 4 साल बाद बढ़ा

सियोल, 12 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश में दक्षिण कोरिया की कंपनियों और व्यक्तियों का निवेश चार साल बाद बढ़कर 2015 में 40 अरब डॉलर का रहा। यह जानकारी शुक्रवार को जारी सरकारी रपट से मिली।

रणनीति और वित्त मंत्रालय के मुताबिक विदेश में देश का प्रत्यक्ष निवेश 2015 में साल-दर-साल आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 40 अरब डॉलर का रहा, जो एक साल पहले 35 अरब डॉलर का था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह निवेश 2011 में 45 अरब डॉलर का रहा था, जिसके बाद यह घटकर 2012 में 39 अरब डॉलर का रहा। इसके बाद 2013 में यह और घटकर 35 अरब डॉलर का तथा 2014 में भी यह 35 अरब डॉलर का ही था। 2015 में यह निवेश चार साल में पहली बार बढ़ा है।

कुल निवेश में वित्त और बीमा क्षेत्र का सर्वाधिक 11 अरब डॉलर योगदान रहा। इसके बाद विनिर्माण क्षेत्र का नौ अरब डॉलर योगदान रहा।

वित्त और बीमा क्षेत्र का निवेश 65.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि विनिर्माण तथा खनन क्षेत्र का निवेश क्रमश: 7.6 फीसदी और 19.3 फीसदी बढ़ा है।

निवेश आकर्षित करने वाले देशों में से सर्वाधिक 10 अरब डॉलर निवेश अमेरिका में, जो साल-दर-साल आधार पर 13 फीसदी अधिक है। इसके बाद सर्वाधिक निवेश चीन में चार अरब डॉलर (14.4 फीसदी अधिक) का हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493