‘मुन्ना भाई’ 56 के हुए, बॉलीवुड को लौटने का इंतजार

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेजगत के ‘मुन्ना भाई’ संजय दत्त बुधवार को 56 साल के हो गए। अनिल कपूर और अजय देवगन सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उनके जेल से बाहर आने का इंतजार है।

‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’, ‘वास्तव : द रियलिटी’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘साजन’ जैसी सफल फिल्में देने वाले संजय दत्त 1933 में मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों और दंगों के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में सजा काट रहे हैं।

फिल्म जगत ने उन्हें ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी।

-अजय देवगन : मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की बहुत बधाई। तुम्हारे बाहर आने का इंतजार है।

-अनिल कपूर : आपको हमेशा हमारा प्यार और समर्थन मिलेगा। आपके लौटने का इंतजार कर रहा हूं।

-अनुभव सिन्हा : जन्मदिन की बधाई हो संजय दत्त।

-राणा डग्गूबाती : सबसे शांत और हिम्मती संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई हो। आपके वापस आने की प्रतीक्षा है।

-अली फजल : जन्मदिन मुबारक हो बाबा। यह दिन बार बार आए। जल्द वापस आइए।

-राज कुंद्रा : मेरे भाई को जन्मदिन की बहुत बधाई। आपकी याद आ रही है भाई। आप जल्द हमारे साथ होंगे।

-एशा देओल : जन्मदिन की बधाई हो संजय सर। आपसे बहुत प्यार करती हूं। हमेशा से आपकी प्रशंसक हूं।

-मिलन लुथारिया : मेरे दोस्त को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो। उनकी याद आ रही है। यह वक्त भी कट जाएगा मेरे दोस्त।

-सोफी चौधरी : जन्मदिन मुबारक हो संजय दत्त। आपकी कमी खल रही है और आपकी वापसी का इंतजार है। आजादी से बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता, जो आपको बहुत जल्द मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493