चेन्नई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता शांतनु की आगामी तमिल फिल्म ‘मुपारीमनम’ के एक स्पेशल पार्टी सांग ‘लेट्स गो पार्टी’ में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के 27 लोकप्रिय अभिनेता-अभिनेत्री नजर आएंगे।
अभिनेता ने एक बयान में सभी कलाकारों को इस गाने का हिस्सा बनने और इसे फिल्म का मुख्य आकर्षण बनाने के लिए धन्यवाद दिया है।
इस गाने का दो वर्जन शूट किया गया। वीडियो गाने के एक वर्जन को प्रमोशन के तौर पर और दूसरे वर्जन को फिल्म में उपयोग किया जाएगा।
एक बयान में उन्होंने कहा, “फिल्म ‘मुपारीमनम’ टीम की ओर से प्रभु, पर्थिएपन, विवेक, राम्या कृष्णन, राधिका आर्य, विजय एंटोनी, सूरी, वेंकेट प्रभु, प्रेमजी विद्यार्थ, आरी, पृथ्वी, कलैअरसन, अशोक सेल्वन, जनानी अय्यर, ऐश्वर्य राजेश, मोट्टाई राजेंद्रन, प्रसन्ना, कृष, संगीता और बॉबी सिम्हा को इस गाने में शामिल होने के लिए धन्यवाद।”
शांतनु ने खासतौर पर अपनी मां पूर्णिमा भाग्यराज, पिता के. भाग्यराज और पत्नी कीर्ति का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा, “मैं उनके प्यार और सहयोग से खुश हूं। हमने इस गाने को तीन दिनों में शूट किया।”
फिल्म का निर्देशन अधिरूपण ने किया है। इसमें सृष्टि डांगे भी मुख्य भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath