बिहार में सुबह कोहरा

पटना, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने दिन चढ़ते ही कोहरा छंटने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दिन चढ़ने के बाद धूप निकलेगी और गर्माहट कम होगी। इस बीच हवा की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे लोगों को ज्यादा ठंड का अहसास होगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10़ 1 डिग्री, भागलपुर का 10.6 डिग्री, गया का 8.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 21.6 डिग्री और गया का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493