मुफ्ती मुहम्मद सईद के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी पीडीपी

श्रीनगर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शुक्रवार को कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के दृष्टिकोण व मिशन को दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

पीडीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षामंत्री नईम अख्तर ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “राज्य के विकास के प्रति मुफ्ती साहब के दृष्टिकोण और मिशन को दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।”

वह राज्य में वर्तमान में सरकार गठन को लेकर गतिरोध पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। पीडीपी की महबूबा मुफ्ती ने राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए अभी तक दावा पेश नहीं किया है।

यह पूछे जाने पर कि सरकार गठन का निर्णय लेने में पीडीपी अध्यक्ष को कितना वक्त लगेगा, अख्तर ने कहा, “मैं नहीं कह सकता कि सारी चीजें होने में कितना वक्त लगेगा।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने (महबूबा मुफ्ती) मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की है, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं के लिए इस वक्त यही एक संदेश है कि अतीत की कठिनाइयों के बावजूद हमने मुफ्ती साहब के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया है और आगे भी दृढ़ संकल्प के साथ इसे आगे बढ़ाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493