श्रीनगर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर गुरुवार को एक दिन की छुट्टी व एक सप्ताह के राजकीय शोक की घाषणा की।
सईद का गुरुवार सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।
मुफ्ती मोहम्मद सईद राज्य में पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी (पीडीपी) व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath