मुबंई में सोशल मीडिया वीक 12 सितंबर से

imagesमुंबई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। उद्योग जगत के सभी प्रमुखों को लोगों से जोड़ने के लिए एक वैश्विक डिजिटल सम्मेलन- सोशल मीडिया वीक (एसएमडब्ल्यू) का आयोजन मुबंई में 12 सितंबर से किया जाएगा।

इस मंच के जरिए विशेषज्ञ अपने फायदे के लिए प्रद्यौगिकी के इस्तेमाल और सफलता हासिल करने की कहानी को बयान करेंगे।

जेनेसिस फिल्म प्रोडक्शन और विज्ञापन फिल्म के निदेशक प्रहलाद कक्कड़ ने सोमवार को दिए अपने बयान में कहा, “एसएमडब्ल्यू मंच के जरिए सालों के अनुभव को लोग शब्दों में बयान करेंगे। प्रद्यौगिकी के विकास से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कहानियां कहने के एक बेहतर साधन के तौर पर हो सकता है।”

इस समारोह में डिजिटल संसार के जानकार प्रद्यौगिकी की शक्ति और इसके वैश्विक प्रभाव पर संचालित शीर्षक ‘अदृश्य हाथ : प्रौद्योगिकी की छिपी शक्तियां’ पर चर्चा करेंगे।

चर्चा में शामिल वक्ताओं की सूची में सेन गार्डनर, फोर्ब्स के नंबर एक सोशल मीडिया शख्सियत विवेक नायर, महेंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य विपणन अधिकारी (ऑटो डिवीजन) सत्य राघवन, यू ट्यूब इंडिया के मनोरंजन प्रमुख और स्टार स्पोर्ट्स के प्रस्तोता व कमेंटेटर गौतम भिमानी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493