मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई हवाईअड्डे पर एक सामान ढोने वाली ट्रॉली ने एक जेट लाइट विमान को टक्कर मार दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
घटना से मुंबई-अहमदाबाद जेट लाइट विमान की उड़ान संख्या एस2-4329 बोइंग सेवा प्रभावित हुई है।
विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया, “विमान के उड़ान भरने से पहले एक जमीनी संचालन उपकरण से विमान में मामूली खरोंच लग गई, जिसके बाद इंजीनियर टीम द्वारा विमान के बाहरी भाग की जांच और सर्विसिंग करने से विमान के संचालन में देरी हुई।”
कुछ घंटों के बाद इस विमान के बदले एक अन्य विमान उपलब्ध कराया गया, जिसने 165 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी।
dharmpath.com dharmpath