मुम्बई मैराथन का खिताब लागाट और अलेमू के नाम

मुम्बई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। केन्या के कोसमास लागाट ने रविवार को टाटा मुम्बई मैराथन के 16वें संस्करण में पुरुषों का खिताब जीत लिया। महिलाओं का खिताब इथियोपिया की वोर्कनेश अलेमू ने जीता।

लागाट ने 2 घंटे 09.15 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, लागाट ने 2 घंटे.25.45 मिनट के साथ महिलाओं में पहला स्थान पाया।

भारत की सुधा सिंह (2.34.56) महिला वर्ग में आठवें स्थान पर रहीं। सुधा ने भारतीय महिला एथलीटों में पहला स्थान पाया।

महिला वर्ग में इथियोपिया की ही अमाने गोबेना ने 2 घंटे 26.09 मिनट समय के साथ दूसरा जबकि इथियोपिया की ही बिर्के डेबले ने 2 घंटे 26.39 मिनट समय के साथ तीसरा स्थान पाया।

पुरुष वर्ग में इथियोपिया के अचेयू बेंटी ने 2 घंटे 10.05 मिनट समय के साथ दूसरा जबकि इथियोपिया के ही शुमेत अकालनेउ ने 2 घंटे 10.14 मिनट समय के साथ तीसरा स्थान पाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493