भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने गुरुवार को कहा कि मुलायम उत्तर प्रदेश की ‘पूज्यनीय जनता’ का अपमान कर रहे हैं। अखिलेश यादव के कुशासन में छटपटा रही जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन पर अपना विश्वास जताया है। सपा संरक्षक इसके खिलाफ बोलकर जनादेश का अपमान कर रहे हैं।
चंद्रमोहन ने कहा, “प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में सरकार ने जिस तेजी और निष्पक्षता के साथ काम प्रारंभ किया, उसमें अखिलेश की पिछली सरकार के कारनामे उजागर हो रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “28 मार्च को मुख्यमंत्री ने खुद गोमती रिवर फ्रंट में हुई पैसे की बरबादी को पकड़ा था। यहां 1400 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद रिवर फ्रंट का 60 फीसदी काम ही हो पाया है, जिसमें से 78 करोड़ रुपये के फव्वारे ही लगाए गए। अब भाजपा सरकार बनने पर मुलायम सिंह को अपने बेटे की पिछली सरकार में हुए भ्रष्टाचार के मामले खुलने का डर सता रहा है। इसलिए सपा संरक्षक बेतुके बयान दे रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath