मुलायम की अगुवाई में नया विकल्प चाहता है लोकदल

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा, “मुलायम सिंह की अगुवाई में लोकदल भाजपा के खिलाफ एक नया विकल्प तैयार करेगा, जिसमें प्रदेश के सभी प्रमुख विपक्षी दल शामिल होंगे।”

समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि विपक्ष का बिखराव हर चुनाव में भाजपा को जीत की ओर ले जा रहा है। इसीलिए आज प्रदेश के सभी विपक्षी दलों को संगठित होकर मजबूती से भाजपा के खिलाफ लड़ने की जरूरत है।

समीक्षा बैठक शनिवार को हुई, जिसमें लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह की संस्तुति से प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई और प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. सिंह कुशवाहा को नई कार्यकारिणी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बदायूं के दातागंज विधानसभा सीट से लोकदल के प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन सिंह को लोकदल ‘युवा’ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493