लखनऊ, 27 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया।
यह जानकारी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दी।
अपर्णा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह वरिष्ठ पत्रकार और उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्तों में एक अरविंद सिंह बिष्ठ की पुत्री हैं।
इस घोषणा के बाद यादव परिवार के एक और सदस्य ने भी राजनीति में कदम रख दिया है।
उल्लेखनीय है कि मुखिया मुलायम सिंह यादव सहित यादव परिवार के अधिकांश सदस्य राजनीति में हैं और विभिन्न पदों पर आसीन हैं।
मुलायम की बड़ी बहू और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
dharmpath.com dharmpath