मुलायम की रैली से पहले अखिलेश निकालेंगे ‘रथयात्रा’

अखिलेश गांधी जयंती के ठीक दूसरे दिन तीन अक्टूबर से अपनी रथयात्रा शुरू करेंगे। प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर अपनी रथयात्रा निकालने वाले अखिलेश ने अपनी यात्रा का नाम ‘विकास से विजय की ओर’ रखा है। यह जानकारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वयं ट्वीट कर दी।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की रथयात्रा के लिए खास बस को रथ में तब्दील किया जा रहा है। इसमें सभी आधुनिकतम संचार सुविधाएं तो होंगी। साथ ही हाइड्रोलिक लिफ्ट, एलईडी स्क्रीन, लाउडस्पीकर, तेज रोशनी, मिनी ऑफिसर व शयन व प्रसाधन की सुविधा होगी।

इस रथ यात्रा के माध्यम से अखिलेश प्रदेश के कोने-कोने में जाकर अपनी विकास की योजनाओं को जनता के सामने में रखेंगे।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव 2012 के विधानसभा चुनाव के समय भी रथ यात्रा लेकर निकले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493