‘मुल्क’ को सामाजिक रूप से प्रासंगिक मानते हैं शत्रुघ्न सिन्हा

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्मकार अनुभव सिन्हा की हालिया रिलीज फिल्म ‘मुल्क’ की तारीफ की और इसे बोल्ड, खूबसूरत, सामाजिक रूप से प्रासंगिक और संतुलित बताया।

शत्रुघ्न ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “बस अभी एक दिग्गज निर्देशक की एक बेहद बोल्ड, खूबसूरत, सामाजिक रूप से प्रासंगिक और बेहतरीन ढंग से संतुलित फिल्म ‘मुल्क’ देखी। मेरी दोस्त व फिल्मकार शीतल तलवार ने बड़े भाई व स्टेट्समैन, यशवंत सिन्हा, घनश्याम तिवारी (एसपी) और दोस्तों के साथ मुंबई में इसकी विशेष स्क्रीनिंग रखी।”

फिल्म ‘मुल्क’ में तापसी पन्नू, ऋषि कपूर, आशुतोष राणा, नीना गुप्ता, प्रतीक बब्बर, मनोज पाहवा और प्राची शह पंड्या मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493