राज्य में रविवार सुबह से मौसम राहत भरा है। राज्य के मौसम में जारी बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर आदि संभागों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23़ 8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22़ 5 डिग्री, ग्वालियर का 24़ 6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29़ 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32़ 6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30़ 1 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath